मिशन-2019: असंतोष के सुरों को कांग्रेस हाईकमान का जवाब

कांग्रेस के लिए करो या मरो का सवाल बने मिशन 2019 में प्रदेश के दिग्गजों की खींचतान बाधक नहीं बन सकेगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के लिए घोषित की गईं पार्टी की पांच प्रमुख समितियों के जरिये हाईकमान ने साफ संदेश दे दिया है।

बीते दिनों प्रदेश में जिला-महानगर अध्यक्षों समेत जारी की गई विभिन्न समितियों को लेकर उपजे असंतोष के बाद लोकसभा चुनाव की समितियों में पार्टी ने पूरी एहतियात बरती है। इन सभी समितियों की कमान राहुल के करीबियों में शुमार प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह के पास रहेगी।





