कच्ची प्याज खाने से होते है ये हैरान कर देने वाले फायदे

आजकल सर्दी का मौसम चल रहा है और दिनबर के मौसम में सर्द और गलन भरी हवाएं चलती रहती है ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम और नाक बहने की समस्या आम है। छोटे बच्चे इस मौसम में इन समस्याओं से ज्यादा परेशान होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में मौजूद प्याज सर्दी के मौसम में होने वाली इन सभी समस्याओं का आसान घरेलू इलाज है। जी हां, अमेरिका और चीन में प्याज को सर्दी, जुकाम की आम समस्याओं में वैकल्पिक चिकित्सा के रूप में प्रयोग किया जाता है। दरअसल प्याज में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सूजन को दूर करते हैं और छाती में जमा बलगम को साफ करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि किस तरह आप इन समस्याओं में कर सकते हैं प्याज का प्रयोग।
नुस्खा बनाने के लिए सामग्री – लाल प्याज, शहद, एक कटोरी, रेफ्रिजरेटर
कैसे बनाएं ये प्राकृतिक औषधि – सबसे पहले गहरे लाल रंग की एक प्याज को छीलकर इसे टुकड़ों में काट लें।
अब प्याज के टुकड़ों पर हाथों से शहद लगाएं या शहद में डुबाकर इसमें अच्छी तरह शहद लगा लें। प्याज के शहद लगे इन टुकड़ों को फ्रिज में रात भर के लिए रख दें। सुबह इसे रेफ्रिजरेटर से निकालकर रख दें।
आधे घंटे बाद जब प्याज का तापमान सामान्य हो जाए, तो इसे खा लें और कटोरी की तली में बचे हुए शहद को भी खा लें।एक बार के प्रयोग में ही आपको सर्दी-जुकाम से राहत मिल जाएगी और नाक बहनी भी बंद हो जाएगी।इस नुस्खे में रखें सावधानीकटी हुई कच्ची प्याज को खुला छोड़ने पर इसपर तेजी से बैक्टीरिया का जमाव होने लगता है इसलिए कभी भी पहले से कटी हुई प्याज का प्रयोग न करें। इस घरेलू औषधि को बनाने के लिए प्याज को काटने के बाद तुरंत कटोरी को ढककर रेफ्रिजरेटर में रख दें।
क्यों फायदेमंद है प्याज
प्याज में एक खास तत्व होता है, जिसे ‘क्वरसेटिन’ कहते हैं। ये एक तरह का फ्लेवेनॉइड है, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। इसके साथ ही प्याज के सेवन से शरीर में हिस्टामाइन का उत्पादन अच्छी तरह होता है। हिस्टामाइन हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए एक जरूरी तत्व है। वैसे तो सभी तरह की प्याज में औषधीय गुण होते हैं इसलिए ये सर्दी-जुकाम की समस्याओं को ठीक करती हैं। मगर लाल प्याज में ‘क्वरसेटिन’ की मात्रा ज्यादा होती है।





