चाय बेचने वाले ने बनाया गजब रिकार्ड, ऐसे महीने भर में कमाए 12 लाख रुपए

बचपन के दिनों में चाय बेचने वाले नरेद्र मोदी आज देश के प्रधानमंत्री है। जिन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से मुकाम को हासिल किया है। पिछले दिनों मोदी के पकौडा रोजगार को लेकर खूब मजाक उड़ाया गया था। लेकिन सच्चाई तो यह है कि पढ़ लिख कर प्राइवेट जॉब करते लोगों से चाय वाले व पकौड़ा बेचने वाले ही बेहतर है। इनकी कमाई जानकर आप भी चाय बेचने का बिजनेस ही शुरू कर देंगे। 

कड़ाके की ठंड में रोजाना 14 घंटे पानी में रहती है यह महिला, करती है ये अनोखा काम…

पुणे में एक चायवाले ने कमाई का नया रेकॉर्ड बनाया है। इस चायवाले ने हर महीने 12 लाख रुपये की कमाई कर बड़े-बड़ों को पीछे छोड़ दिया है। पुणे में ‘येवले टी हाउस’ चाय पीने के लिए सभी का पसंदीदा स्पॉट बन गया है। यह शहर के कुछ फेमस स्टॉल्स में से एक है। येवले टी हाउस के को-फाउंडर नवनाथ येवले कहते हैं कि बहुत जल्द वह इसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाने वाले हैं। नवनाथ ने कहा, ‘पकौड़ा बिजनस से उलट चाय बेचने का बिजनस भी भारतीयों को रोजगार दे रहा है। यह तेजी से बढ़ रहा है और इसे लेकर मैं बेहद खुश हूं।’  

 

Back to top button