कुंभ मेला पहुंचे अखिलेश ने साधु-संतों से की मुलाकात, कहा- राजा हर्षवर्धन की तरह दान करे योगी सरकार

तीर्थराज प्रयाग में चल रहे भव्य कुम्भ की दिव्यता देखने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कुम्भ मेले में आए हैं। प्रयाग की धरती पर आते ही पूर्व सीएम ने निरंजनी अखाड़ा में आनंद गिरी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होने प्रसाद भी ग्रहण किया व साधु-संतों से मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि अगर सेना को रखने में दिक्कत है तो हमारे पास चंबल क्षेत्र में बहुत जमीन है, जहां सेना को रखा जा सकता है, ये जमीन मैं मुफ्त में देने को तैयार हूं।
अखिलेश ने योगी सरकार से अपील किया कि अक्षयवट किला और सरस्वती कूप को कुंभ में दान किया जाए। उन्होंने किसानों की समस्या उठाते ही कहा कि किसानों की फसल आवारा पशु खा रहे थे। उसे नियंत्रित करें।
उन्होंने कहा कि कुुंभ और संगम तभी सफल होगा, जब युवाओं को नौकरी और किसान सुखी रहेंगे।
बता दें कि, अखिलेश यादव मेले में करीब तीन घंटे बिताएंगे। वहीं 26 जनवरी यनि शनिवार को उन्होने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में झंडारोहण किया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के प्रियंका गांधी को महासचिव बनाने के फैसले की सराहना की।
बता कि इससे पहले कुंभ मेले में 3200 प्रवासी भारतीय यहां घूमने के लिए आए थे। इनके साथ ही मॉरीशस के पीएम अपनी पत्नी के साथ कुंभ का दिव्य दर्शन किया था।





