पंजाब: आप खैहरा को छोड़ धड़े के बाकी विधायकों से समझौते को तैयार

बेशक आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की तरफ से पंजाब में लोकसभा की 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कही गई है, लेकिन पंजाब लीडरशिप आप से बागी हुए सुखपाल खैहरा को छोड़कर बाकी धड़ों, पार्टियों के साथ गठजोड़ करने को राजी है। आप की कोर समिति की मीटिंग में ज्यादातर नेताओं ने समय की नजाकत को पहचाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में अकाली भाजपा और कांग्रेस को मात देने के लिए वोटों की बांट को रोकने के लिए गठजोड़ में शामिल होने की सलाह दी।पंजाब: आप खैहरा को छोड़ धड़े के बाकी विधायकों से समझौते को तैयार

सूत्र बताते हैं कि लंबी चर्चा के बाद फैसला किया गया है कि यदि अकाली दल टकसाली, बहुजन समाज पार्टी समेत और पार्टियों के नेता सुखपाल खैहरा को छोड़ने के लिए तैयार हैं तो आप उनके साथ गठजोड़ में शामिल हो सकती है।

एक नेता ने बताया कि खैहरा को छोड़कर आप पंजाब के हित में समझौता करने के लिए राजी है। कोर कमेटी की बैठक में बठिंडा, फतेहगढ़ साहब से संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा की गई, लेकिन पार्टी की तरफ से गठजोड़ बनने तक संभावित उम्मीदवारों का नाम फ़ाइनल न करन का फैसला किया है।

Back to top button