ब्राजील में बांध टूटा, कई लोगों की मौत

दक्षिण पूर्व ब्राजील में शुक्रवार को एक बांध के ढह जाने के कारण इससे आई बाढ़ की चपेट में आकर आस-पास के इलाके में रहने वाले कई लोगों की मौत हो गई। यह इलाका बेलो होरिजोंटे शहर से सटा है। स्थानीय दमकल सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आपात सेवाएं अब भी ब्रुमांडिन्हो शहर एवं इसके आस-पास के इलाकों में स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, हालांकि मरने वालों की संख्या का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया, ”हमें अब तक जो आंकड़े मिले हैं, उसके अनुसार कई लोग मारे जा चुके हैं।

Back to top button