यूपी के कई जिलों में ओले गिरे , बारिश से बढ़ी ठंड और फसलों को नुकसान

लखनऊ। यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को ओले गिरे हैं और बारिश हो रही है। इस बारिश से गेंहू की फसल को तो फायदा बताया जा रहा है, लेकिन ओले से कई फसलें खराब भी हो सकती है। इस बारिश के साथ ही यूपी में ठंड एक बार फिर से बढ़ गई है।
लखनऊ में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे
जौनपुर में रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बरेली में भी बारिश हुई है। अंबेडकरनगर में सुबह बारिश हुई है। लखनऊ में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। कानपुर में भी तेज बारिश हुई है। आगरा में बारिश और ओले से किसान परेशान हैं।
ये भी पढ़ें :-हरियाणाः पूर्व सीएम के आवास पर सीबीआई ने मारा छापा, खंगाला घर
मौसम में ठंड बढ़ गई और लोग घरों से निकलने से कर रहे हैं परहेज
फिरोजाबाद में भी बारिश हुई है। आजमगढ़ में हल्की बारिश हुई है हालांकि ओले नहीं पड़े हैं। वाराणसी में हल्की बारिश हुई है। मैनपुरी से भी बारिश की खबर है। सुल्तानपुर और अमेठी में भी बारिश हुई है। गोरखपुर में बारिश नहीं हुई ,लेकिन आंधी चल रही है। कुशीनगर के आसमान में भी काले बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना है। बलिया का भी यही हाल है। बांदा में बारिश हो रही है। इलाहाबाद में भी ओले और बारिश पड़ी है। मौसम में ठंड बढ़ गई है और लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं।





