हरियाणाः पूर्व सीएम के आवास पर सीबीआई ने मारा छापा, खंगाला घर

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक बार फिर बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। आज एक फिर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर सीबीआई ने छापा मारा है दरअसल, शुक्रवार को सुबह पूर्व सीएम के रोहतक में मॉडल टाउन स्थित आवास पर सीबीआई ने छापा मारा। एसपी सीबीआई के नेतृत्व में एक टीम उनके घर पहुंचीहै।
ये भी पढ़े :-रोस्टर के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय व बाबा साहब आंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्र 
जानकारी के अनुसार, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर अलमारियों के ताले खोलने के लिए दो एक्सपर्ट बुलाने पड़े। ये करीब एक घंटा तक अंदर रहे। बाहर निकल कर रमेश व दारा सिंह सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब 6 से 7 अलमारियों की लॉक खोले हैं।
ये भी पढ़े :-युवा संसद : भविष्य में यही युवा निश्चित रूप में नए भारत का करेगा सृजन 
इस समय घर के अंदर सीबीआई के कई अधिकारी मौजूद हैं और पूरा का पूरा घर खंगाला जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एक नया मुद्दा दर्ज किया गया है, जिसके तहत करीब कई कांग्रेसी नेताओं के 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी भी चल रही है।

Back to top button