सड़कों पर गिटार लेकर निकले तैमूर, दिखा रॉकस्टार वाला अंदाज़

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर अक्सर ही अपने लाड़ले बेटे तैमूर के कारण चर्चाओं में आ जाती हैं. तैमूर अली खान फैन फॉलोविंग के मामले में सबसे आगे हैं. बचपन से ही तैमूर की क्यूटनेस पर हर कोई फ़िदा हैं और सभी हर बार तैमूर के क्यूट लुक को देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं. तैमूर अभी महज दो साल के हुए हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सेलिब्र‍िटी से कम नहीं है.मम्मी-पापा संग सड़कों पर गिटार लेकर निकले तैमूर, दिखा रॉकस्टार वाला अंदाज़

हाल ही में एक बार फिर तैमूर की कुछ फोटो सामने आई है जिसमे वो रॉकस्टार बने हुए नजर आ रहे हैं. इस बार तैमूर अपने मम्मी और पापा के साथ मुंबई की सैर पर निकले हैं और इस दौरान उनका रॉकस्टार वाला अंदाज़ देखने को मिला है. तस्वीरों में आप देख सकते हैं तैमूर अपने पापा सैफ और मम्‍मी करीना के साथ फुटपाथ पर चलते दिखाई दे रहे हैं और इस दौरान उनके हाथ में गिटार भी है.

हर बार की तरह इस बार भी तैमूर की सभी फोटोज तेजी से वायरल हो गई हैं फैंस उनके क्यूट लुक को खूब पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें जन्‍म के बाद से ही तैमूर अली खान के जितनी पॉपुलैरिटी बटोरी है, उतनी आज तक किसी स्‍टार किड को नहीं मिली है. तैमूर की एक फोटो 1500 रूपए में बिकती हैं इस बात का खुलास खुद सैफ अली खान ने किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button