बड़ी खुशखबरी: आशियाने का सपना देखने वालों को LDA जल्द देगा सौगात, यहां देखें कीमत

लखनऊ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (अब लखनऊ विकास प्राधिकरण) की ऐशबाग इंडस्ट्रियल योजना में अब एलडीए आवासीय प्रोजेक्ट विकसित करेगा। यहां प्राधिकरण 30 लाख रुपये तक के करीब 3500 फ्लैट बनाएगा। एलडीए वीसी प्रभु एन सिंह के आदेश पर शुरू हुई कवायद में दो तरह के फ्लैट ऐशबाग में बनाए जाएंगे।
इसमें एचआईजी (25 से 30 लाख रुपये कीमत) और एमआईजी (15 से 25 लाख रुपये की कीमत) वर्ग के फ्लैट होंगे। यह कदम एलडीए ने 40 लाख रुपये से अधिक की कीमत वाले फ्लैटों को ग्राहक नहीं मिल पाने की वजह से उठाया है।
प्राधिकरण अप्रैल में पहला प्रोजेक्ट लॉन्च कर देगा। इसके लिए भदेवां स्थित करीब 10 एकड़ जमीन के लैंडयूज को बदलने के लिए अनुमति भी बोर्ड से मिल गई है। फरवरी तक इसकी प्रक्रिया पूरी कर बोर्ड को सूचना दे दी जाएगी।
निर्माण शुरू होने के बाद आवंटन





