फेंगशुई के अनुसार ये वस्तुएं लाती है आपके जीवन में तरक्की, आज ही लाएं घर में

फेंगशुई का प्रचलन भारत मे बढता जा रहा है। फेंगशुई के अन्तर्गत आने वाली वस्तुओं को घर में रखने से घर में सकारात्मक माहौल बनता है इसके साथ ही घर से वास्तु का दोष भी दूर होता है। इसके साथ ही घर का लुक भी अच्छा बनता है।फेंगशुई के अनुसार ये वस्तुएं लाती है आपके जीवन में तरक्की, आज ही लाएं घर में

फेंगशुई के जल्दी मिलते प्रभाव के कारण इसका प्रचलन तेजी से बढता जा रहा है। फेंगशुई घर में सकारात्मकता लाने का काम करता है जिससे घर का वातावारण खुशनुमा होता हैं इसके साथ ही परिवार के सारे सदस्य फेंगशुई के कारण जीवन में आगे बढते हैं। आज हम इस लेख में फेंगशुई के अन्तर्गत आने वाली कुछ वस्तुओं के बारे में बता रहे हैं।

बोनसाई का पौधा

घर में बोनसाई के पौधे को रखने से घर में तरक्की और खुशियां आती हैं। इसलिए फेंगशुई के अन्तर्गत घर में इसे जरूर रखा जाता है। इसके कारण घर में सुख समृद्धि आती है।

फुक लुक साऊ

फेंगशुई के तीन देवता माने जाते हैं फुक लुक और साऊ। इनको लंबी आयु, भाग्य और धन का देवता माना जाता हैं। फुक लुक और साऊ को घर में पूरब या उत्तर दिशा में रखा जाना चाहिए।

कछुए

फेंगशुई के अन्तर्गत घर में तीन कछुए रखने से सुख, शांति और वैभव आती है। ऐसे कछुए को घर में रखने से घर में तरक्की आती है।

पैसे से भरी टोकरी

फेंगशुई में माना जाता है कि घर में पैसे से भरी टोकरी को घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने से घर में धन का आगमन होता है। इस टोकरी को छुपा कर रखना चाहिए। घर में इसे रखने से घऱ से फिजूलखर्चा कम होता है।

Back to top button