आज ममता के गढ़ महागठबंधन के खिलाफ बिगुल फूंकने पहुंचेंगे बीजेपी अध्यक्ष

कोलकाता।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार यानी आज  पश्चिम बंगाल के मालदा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचने वाले अमित शाह यहां भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।
ये भी पढ़ें :-देर रात सिंधिया और शिवराज की मुलाकात से मध्यप्रदेश में मच सकता है सियासी उथल-पुथल 
आपको बता दें ममता ने 19 जनवरी को जिस तरह विपक्षी एकता और महागठबंधन की एक विशाल झलक दिखाई, उसे लेकर अमित शाह की रैली को बेहद अहम माना जा रहा है। भाजपा की उम्मीदें पश्चिम से ज्यादा उत्तर बंगाल की सीटों पर टिकी हैं, इसलिए अमित शाह अपना चुनावी अभियान मालदा से शुरू करने जा रहे हैं। 2014 में मोदी लहर के दौरान भाजपा ने बंगाल से दो सीटें जीती थीं–आसनसोल और दार्जिलिंग की।
ये भी पढ़ें :-पटना में होगी NDA की रैली, मंच पर साथ होंगे मोदी और नीतीश 
जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज ममता बनर्जी के गढ़ मालदा जिले में गरजेंगे। वह यहां विपक्ष के हर एक हमले का जवाब दे सकते हैं। इस रैली को बंगाल में भाजपा के चुनावी अभियान के आगाज के रूप में भी देखा जा रहा है। 2014 में उत्तर और पश्चिम भारत को अपनी पॉलिटिक्स का केंद्र बनाने वाली भाजपा ने आम चुनाव से पहले अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए लूक ईस्ट की नीति अपनाई है।वहीं हिंदी पट्टी में होने वाले नुकसान से आशंकित पार्टी इसकी भरपाई पूर्व और पूर्वोत्तर भारत क्षेत्र से करना चाहती है। बीमारी से लौटने के बाद यह कार्यक्रम होगा जिसमें अमित शाह शिरकत करेंगे।

Back to top button