VIDEO देर रात हाईवे से गुजर रही थी कार, बीच रास्ते दिखी ऐसी चीज, निकल गई ड्राइवर की चीख

कल्पना कीजिए कि आप एक व्यस्त हाईवे पर देर रात कार चला रहे हैं। तभी आपकी नजर रोड के बीचों-बीच खड़े भूत पर पड़ जाए तो? चलिए, एक दफा आप इसे नजरों का धोखा मानकर नजरअंदाज भी कर दें, मगर जब वही चीज दोबारा वीडियो में भी दिख जाए तो?VIDEO देर रात हाईवे से गुजर रही थी कार, बीच रास्ते दिखी ऐसी चीज, निकल गई ड्राइवर की चीख

फेसबुक पर ऐसी ही एक घटना का वीडियो शेयर किया जिसे देखने वाले कई लोगों की रूह कांप गई। सिंगापुर के बुकित तिमाह रोड पर कार चलाते वक्त एक शख्स की नजर अजीब सी चीज पर पड़ी।

सिंगापुर में रेल मॉल के पास सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर पर एक भूत देखे जाने का दावा किया गया।

इस वीडियो को पहली बार फेसबुक पर 7 मार्च,2018 को शेयर किया गया था। इंटरनेट पर यह काफी वायरल हुआ। लोगों ने दावा किया कि क्लिप में नजर आ रही धुंधली सी चीज लंबे बालों वाली एक भूतनी की है।

हालांकि, कई लोगों ने यह भी दावा किया कार के डैशकैम में जो धुंधली चीज कैद हुई वह भूत नहीं बल्कि एक जीता-जागता इंसान है। उनके मुताबिक रोड के डिवाइडर पर एक आदमी खड़ा था मगर कार इतनी स्पीड में थी कि कैमरे में उस आदमी की शक्ल और शरीर धुंधली कैद हुई। आपका क्या कहना है?

https://www.facebook.com/Roads.sg/videos/1859238097441918/

Back to top button