प्रयागराज में रचा जाएगा इतिहास, कुंभ के टेंट सिटी में होगी कैबिनेट बैठक

प्रयागराज। कुंभ नगरी में एक और इतिहास रचने कि तैयारी जोरों से की जा रही है। विदेशी डेलीगेट्स और प्रवासी भारतीयों के आगमन के बाद एक और बड़े आयोजन की भी तैयारी है। लखनऊ से बाहर कुंभ क्षेत्र के टेंट सिटी में कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक के बारे में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि बैठक 28 या 29 जनवरी को होगी। रविवार को तारीख पर निर्णय हो जाएगा।
ये भी पढ़े :-कांग्रेस ने श्रीकांत जेना को किया पार्टी से बाहर, लगाया ये आरोप
बैठक मेला क्षेत्र में ही होगी। इसमें धर्म, संस्कृति से जुड़े प्रस्तावों पर मुहर लगाने की तैयारी है।  उप मुख्यमंत्री ने बताया कि टेंट सिटी में बैठक होगी। रविवार को इसकी घोषणा हो जाएगी। अन्य तैयारियां की जा रही हैं।
ये भी पढ़े :-रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोली ये बात
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही प्रयागराज में कैबिनेट की बैठक की उम्मीद बनने लगी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इसका संकेत दिया था। कुंभ की तैयारियों के मद्देनजर कई ऐसे मौके आए जब मुख्यमंत्री समेत कई अन्य मंत्री शहर में मौजूद रहे। ऐसे में यहां पर कैबिनेट की बैठक की पहल की गई। इसमें कुंभ से संबंधित प्रस्ताव ही शामिल किए जाने की चर्चा थी। तैयारी भी शुरू हो गई थी लेकिन आखिरी मौके पर बैठक टल गई। अब इस तरह की पहल एक बार फिर शुरू की गई है।

Back to top button