सामने आया एमएस धोनी का रोंगटे खड़े कर देने वाला ये Video

एमएस धोनी (87*) की मेलबर्न में उम्दा पारी की बदौलत टीम इंडिया ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वन-डे में हराकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वन-डे मैचों की यह द्विपक्षीय सीरीज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी के लिए काफी शानदार रही।सामने आया एमएस धोनी का रोंगटे खड़े कर देने वाला ये Video

ऐसा कोई नहीं है जिसने पूर्व कप्तान धोनी की बल्लेबाजी और उनके अनुभव का न सराहा हो। भारतीय फैंस के अलावा स्टेडियम में मौजूद ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने भी धोनी की दिलेरी को सलाम ठोका। यह नजारा उस वक्त कैमरे में कैद हो गया, जब तीसरे वन-डे में धोनी बल्लेबाज के लिए मैदान पर उतर रहे थे।
पवेलियन में बैठे धोनी ने जैसे ही क्रीज पर उतरने के लिए ग्लव्स और बल्ला उठाया, मानो स्टेडियम में बैठा एक-एक शख्स उनके स्वागत के लिए पहले से ही तैयार था। धोनी अपने पास से गुजरते देखने के लिए ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों की भीड़ जुट गई। हर कोई तालियों से उनका स्वागत कर रहा था।

कई फैंस तो इस लम्हे को अपने कैमरे में कैद करने लगे थे। पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी पुरकारने लगा था। तालियों की गड़गड़ाहट क्रिकेट में धोनी के योगदान और उनके ऊंचे कद को बयां कर रही थी। शायद धोनी का यह आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा है। इस वजह से भी फैंस ने उन्हें एक सम्मानजनक विदाई दी। इस हालांकि इस सीरीज से पहले धोनी के आलोचकों ने उन पर छींटाकशी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

धोनी के वन-डे सीरीज में खेलने पर हर किसी को ऐतराज था। हर कोई कह रहा था कि जब धोनी प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें मौका क्यों दिया जा रहा है, जबकि ऋषभ पंत अच्छी फॉर्म में हैं। लेकिन धोनी ने आलोचकों को अपने बल्ले से अच्छा जवाब दिया। धोनी ने सीरीज के तीनों मुकाबलों में अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें वह दो बार नाबाद भी रहे।


देखे वीडियो:-

Back to top button