सेहत के लिए इतने फायदेमंद है ‘अंडे’

आपको बता दें अंडे को बेहतरीन फूड की श्रेणी में रखा गया है। अंडे में न्यूट्रिशन्स मौजूद होते हैं जो आजकल के खाने में काफी कम मिलते हैं। हर सुबह अंडे का सेवन ना सिर्फ पूरे दिन आपके शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है बल्कि शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन की कमी को भी यह पूरा करता है।
यह है अंडे के प्रयोग
जानकारी के लिए आपको बता दें दिमाग के विकास के लिए भी अंडे को काफी फायदेमंद माना जाता है। अंडे में विटामिन और मिनरल्स होते हैं। नियमित तौर पर काम करने नर्वस सिस्टम को सुचारू बनाए रखने, यादाश्त और मेटाबोलिज्म बढ़ाने में यह काफी मददगार साबित होता है। अंड़े में विटामिन A, विटामिन B और सेलेनियम पाया जाता है। यह आपको स्वस्थ बनाए रखने के लिए काफी जरूरी है।
ये पोषक तत्व भी पाए जाते है
हम आपको बता दें अंडा में पाए जाने वाले कुछ विटामिन और मिनरल्स हेल्दी स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। यह शरीर के टिशू को टूटने से बचाते हैं। वजन कम करने में भी अंडा सहायक होता है। अंडा में प्रोटीन की प्रचुरता होती है। यह आपके मशल्स को मजबूत बनाने में काफी सहायक होता है। साथ ही आपको बता दें अंडे के सेवन से दिल से संबंधित गंभीर बीमारियों का खतरा घट जाता है।





