विपक्षी गठबन्धन नहीं मोदी रोको प्रतियोगिता कर रहे हैं: उप मुख्यमंत्री

सिद्धार्थनगर। विपक्षी गठबंधन कर रहे है ये गठबंधन नही मोदी रोको प्रतियोगिता चल रही है मोदी को कोई गठबंधन नही रोक पायेगा अफवाहों पर ध्यान न दे। उक्त बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया है। सरकार गरीबो किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर ही नही पुरे उत्तर प्रदेश की सड़कों का काया कल्प होगा जहाँ भी आवश्यकता होगा सड़क निर्माण होगा। पूर्ववर्ती सरकारों में भर्ष्टाचार चरम पर थे हमारी सरकार में कार्य हो रहे है। अब भ्रष्टाचार करने वाले डर रहे है। हम सड़क से हर गाँव को जोड़ेंगे हमारी सरकार सभी बिंदुओं पर कार्य कर रही है
बिना भेदभाव किये पूरे देश में मोदी जी चहुमुखी समग्र विकास कर रहे है।
उपमुख्यमंत्री ने उपस्थित जनता को कुम्भ में आने का न्योता भी दिया और कहा कि इसी कुम्भ में पहले की सरकारे 25 प्रतिशत व्यवस्था नही करती थी हमारी सरकार ने यहाँ का क्षेत्रफल बढ़ाया सुविधाएं बढाई अक्षय वट को खोल दिया है।
अखिलेश, मायावती ने सरकार चलायी लेकिन कोई कार्य नही हुआ। उनकी सड़के हम बना रहे है हाइवे एक्सप्रेसवे हम बना रहे है। 2014 हम जीते 2017 हम जीते 2019 भी हम प्रचंड बहुमत से जीतेंगे हमारी दोनों सरकारों ने गरीब सवर्णों 10 प्रतिशत आरक्षण देकर ऐतिहासिक कार्य है ।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 50 साल तक एक परिवार ने देश चलाया लेकिन कोई विकास नही हुआ। मोदी जी ने विदेशों में हिंदुस्तान का नाम बढ़ाया है सारे मिलकर मोदी को रोकने का कुचक्र कर रहे है लेकिन मेरे देश प्रदेश की गरीब, दलित, पिछड़ी सभी इन लोगो से होशियार रहना वोट बाटना नही चहिये। आप लोग बीजेपी को मजबूत करे बीजेपी आप को मजबूत करेगी।





