2019 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, शुरू होगी जन आक्रोश यात्रा

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने शुक्रवार को इसकी बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी से जन आक्रोश यात्रा शुरू होगी। आचार संहिता लागू होने से पहले देहरादून में यात्रा का समापन भी होगा।
ये भी पढ़े :-योगी आदित्यनाथ 25 जनवरी को नोएडा में मेट्रो की एक्वा लाइन का करेंगे उद्घाटन 
छोटे से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश और जिलों के साथ ही सभी पदाधिकारी यात्रा में शामिल होंगे। सरकारी रोजगार, 15 लाख हर खाते में आने और आयुष्मान स्वास्थ्य योजना सहित तमाम वादों के खिलाफ कांग्रेस यह यात्रा करेगी।
ये भी पढ़े :-प्रवीण तोगड़िया ने किया राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान, 9 फरवरी को होगी घोषणा 
2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड में कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस जन आक्रोश और परिवर्तन यात्रा का आगाज करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में यह यात्रा प्रदेशभर में होगी। गढ़वाल में टिहरी और कुमाऊं में खटीमा से यात्रा का शुभारंभ होगा।

Back to top button