राहुल के बाद अब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद अब यह जानकारी सामने आई है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अधिकृत ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। इस अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर्स ने काफी गलत उपयोग किया है। दरअसल अकाउंट पर कई आपत्तिजनक जानकारियां दी गई हैं। तो दूसरी ओर कई तरह की बातें आपत्तिजनक तौर पर लिखी गई हैं। कांग्रेस का ट्विटर आकउंट हैक होने के साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर आकउंट भी हैक हो गया है। राहुल का यह अकाउंट दुबारा हैक हो गया है।

तन-मन-धन से ट्रम्प चले पाकिस्तान की सेवा करने, जानिए बड़ी वजहcongress

कांग्रेस ने अपने प्रमुख नेता राहुल गांधी और अपनी पार्टी के ट्विटर अकाउंट हैक होने पर संज्ञान लिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक कर कुछ पोस्ट अभद्र तरीके से लिखे गए थे। इसे लेकर कांग्रेस ने कहा था कि डिजीटल दुनिया में सुरक्षा की कमजोरी एक बड़ी परेशानी है। कांग्रेस द्वारा इस तरह के मामलों को गंभीरता से लिया गया है अब कांग्रेस इन अकाउंट्स को हैकिंग से मुक्त करवाने में लगी है।

Back to top button