पत्रकारों का हित सर्वोपरि- दिनेश श्रीवास्तव

सुलतानपुर,17 जनवरी (UjjawalPrabhat.Com)। पत्रकारों की आवश्यक बैठक मीडिया सेंटर पर आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार इम्तियाज रिजवी ने किया। जिसमें पत्रकारों की सर्वसम्मति से दिनेश श्रीवास्तव उर्फ दद्दा को संयुक्त मीडिया महासंघ का अध्यक्ष चुना गया। नवर्निवाचित अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस जनपद में कई संगठन चल रहे है। उसी प्रकार यह संगठन अपने जिले का है जो पत्रकारों के हित में सैदव खड़ा मिलेगा। साथ ही इन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से पत्रकार साथियों का अहित न हो यही मेरा प्रयास रहेगा। इस मौके पर अनुराग द्विवेदी, नीरज तिवारी, इम्तियाज रिजवी, फरीद अहमद उर्फ अर्शी, ओम प्रकाश पांडेय, साजिद हुसैन, पिंटू तिवारी, शमीम आलम, गुलाम शाबिर, अनूप श्रीवास्तव, राहुल सोनकर, शरद श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा, विकास मिश्रा, रोहित दूबे, राजीव कुमार तिवारी, बब्लू सोनकर, रामानंद मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, ज्ञानेन्द्र तिवारी, शिव प्रसाद मौर्या, लाल जी, राजीव श्रीवास्तव, केडी शुक्ला, बृजेश तिवारी, सुनील राठौर, राज मोहन यादव, राहुल पांडेय समेत आदि मौजूद रहे।
नीरज तिवारी

Back to top button