विंटर स्पेशल पालकर कॉर्न साग

सामग्री :

पालक की प्यूरी-3/4 कप, पालक-1/2 कप (हल्का उबाला और कटा), स्वीट कॉर्न-1 कप (उबले)
घी-1/2 टेबलस्पून, जीरा-1/2 टीस्पून, लहसून-2 टीस्पून (बारीक कटा), हरी मिर्च-2 टीस्पून (बारीक कटी), अदरक-1 टीस्पून (कद्दूकस किया हुआ), नमक- स्वादानुसार, फ्रेश क्रीम-2 टेबलस्पून, गरम मसाला-1/4 टीस्पून, लाल मिर्च पाउडर-1/2 टीस्पून, हरा धनिया-1/2 टीस्पूनविंटर स्पेशल पालकर कॉर्न साग

विधि :

एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में घी गरम करें जब घी गर्म हो जाए तब इसमें जीरा डालें। जब जीरा चटखने लगे, तब उसमें लहसून और अदरक डालकर मीडियम आंच पर एक मिनट तक भून लें।
फिर इसमें पालक की प्यूरी, कॉर्न, नमक, 1/4 कप पानी, क्रीम, गरम मसाला और लाल मिर्च
पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें और मीडियम आंच पर 2 से 3 मिनट तक बीच-बीच में चलाते
हुए पका लें। गैस बंद कर दें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मा-गर्म सर्व करें।

Back to top button