चुनौतियों से निपटने के लिए पाक की सेना है पूरी तरह तैयार : बाजवा

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का कहना है कि आंतरिक एवं बाहरी चुनौतियों से निपटने के लिए उनकी सेना पूरी तरह तैयार है।चुनौतियों से निपटने के लिए पाक की सेना है पूरी तरह तैयार : बाजवा

बाजवा ने मंगलवार को तीसरी ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यशाला बलूचिस्तान’’ में भाग ले रहे लोगों के साथ वार्ता के दौरान यह बयान दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘आंतरिक एवं बाहरी चुनौतियों से निपटने के लिए समग्र राष्ट्रीय प्रतिक्रिया की आवश्यकता है और हमारी सेना सरकार की अन्य संस्थाओं के समन्वय से इस प्रतिक्रिया को संभव बनाने में पूरी तरह लगी हुई है।’’ 

उन्होंने दोहराया कि बलूचिस्तान की समृद्धि पाकिस्तान की समृद्धि से संबद्ध है। 

Back to top button