पेप्सीको की पूर्व CEO इंद्रा नूयी बन सकती हैं वर्ल्ड बैंक की अध्यक्ष

इससे पहले खबर आई थी कि डोनाल्ड ट्रंप इवांका को वर्ल्ड बैंक का प्रमुख बना सकते हैं। लेकिन बाद में इस खबर का खंडन आया कि चूंकि इवांका वर्ल्ड बैंक प्रमुख चुनने वाली समिति में हैं इसलिए वह इस पद पर नहीं जाएंगी। नूयी के अलावा वित्त मंत्रालय में अंडर सेक्रेटरी डेविड मैलपास के नाम की भी चर्चा है। मैलपास अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप के आर्थिक सलाहकार थे।
63 साल की नूयी पिछले साल पेप्सीको से रिटायर हुई थीं। 12 वर्षों तक पेप्सिको की सीईओ रहीं इंदिरा नूयी ने 3 अक्टूबर को अपना पद छोड़ा। वह पिछले 24 साल से इस कंपनी से जुड़ी थीं और साल 2006 में वो कंपनी की पहली महिला सीईओ बनी थीं। हालांकि वो 2019 तक कंपनी की चेयरमैन बनी रहेंगी।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने आर्थिक एजेंडे को लागू करने में इंदिरा नूयी ने मदद की थी। इंदिरा नूयी ट्रंप के स्ट्रेटेजिक एंड पॉलिसी फोरम में शामिल थीं।





