बंथरा में किसान के मकान में छत के रास्ते दाखिल हुए बेखौफ चोर

सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में सोमवार रात एक किसान के मकान में छत के रास्ते दाखिल हुए बेखौफ चोरों ने अंदर रखी हजारों रुपए की नकदी, एक एलइडी टीवी व घरेलू सामान के अलावा लाखों रुपए कीमत के गहने पार कर दिए।
जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तहरीर लेकर चोरों का सुराग लगा रही है। बंथरा के गोंदौली गांव निवासी किसान शमशेर के मुताबिक सोमवार रात वह परिवार सहित अपने मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहा था।
ये भी पढ़ें:- देवर ने भाभी से की छेड़छाड़ विरोध करने पर पीटा, मुकदमा दर्ज
तभी छत के रास्ते मकान के निचले हिस्से में दाखिल हुए चोर कमरे का ताला तोड़कर अंदर अलमारी में रखे 30 हजार रुपए, करीब 5 लाख रुपये कीमत के गहने, एक एलइडी टीवी और कीमती घरेलू सामान उठा ले गए। रात करीब 3 बजे जब पीड़ित शौच के लिए नीचे उतरा तब उसे घटना की जानकारी हुई और आनन-फानन उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तहरीर लेकर चोरों का सुराग लगा रही है।





