छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को है 19 जनवरी का इंतजार

नयी दिल्ली। संसद पर हमलों के आरोपी अफजल गुरु की बरसी पर जेएनयू में 9 फरवरी 2016 को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर देश विरोधी नारेबाजी करने को लेकर दिल्ली पुलिस ने कन्हैया कुमार समेत 10 लोगों के खिलाफ 1200 पृष्ठों का आरोप पत्र दाखिल किया है। जिसकी सुनवाई आज (मंगलवार) को होनी थी लेकिन मैट्रोपाॅलिटन मजिस्ट्रेट के अवकाश पर रहने की वजह से जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ देशद्रोह तथा अन्य मामलों में सुनवाई 19 जनवरी तक टल गई है।
Delhi: Chief metropolitan magistrate of Patiala House Court who was supposed to take cognizance on the chargesheet filed by Delhi Police in connection with 2016 JNU sedition case is on leave today. Matter has been adjourned to 19th January.
— ANI (@ANI) January 15, 2019
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कन्हैया कुमार समेत 10 लोगों के खिलाफ पटियाला हाउस अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। इस आरोप पत्र पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी किंतु मैट्रोपाॅलिटन मजिस्ट्रेट के अवकाश पर रहने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले पर सुनवाई 19 जनवरी को होगी।
ये भी पढ़ें:- कन्हैया के खिलाफ 3 साल पुराने देशद्रोह मामले में चार्जशीट दाखिल
संसद पर हमलों के आरोपी अफजल गुरु की बरसी पर जेएनयू में 9 फरवरी 2016 को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर देश विरोधी नारेबाजी करने को लेकर दिल्ली पुलिस ने कन्हैया कुमार समेत 10 लोगों के खिलाफ 1200 पृष्ठों का आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोप पत्र में कन्हैया कुमार के अलावा उमर खालिद, अनर्बान भट्टाचार्य, आकिब हुसैन, खलिद बशीर भट, मुजीब हुसैन, उमर गुल, रईस रसूल, मुनीब हुसैन, बशरत अली और मुनीब हुसैन शामिल हैं।
कन्हैया ने प्रधानमंत्री को कहा थैंक्यू
कन्हैया कुमार ने सोमवार को कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी जी और पुलिस का धन्यवाद देना चाहता हूं। कन्हैया कुमार ने कहा कि इस घटना के तीन साल बाद आज जब चुनाव पास आ गए हैं तब चार्ज शीट दाखिल की गई है। इससे ये साफ होता है कि पूरा घटनाक्रम राजनीति से प्रेरित है। साथ ही उन्होंने न्याय व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए कहा कि मुझे अपने देश की न्यायपालिका पर भरोसा है।
ज्ञात हो कि दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर किया था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि कन्हैया कुमार ने जुलूस की अगुवाई की। और जेएनयू परिसर में फरवरी 2016 में देश विरोधी नारे लगाए जाने का कथित तौर पर समर्थन किया था।





