सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली कनकदुर्गा पर रिश्तेदारों ने किया हमला, अस्पताल में हुई भर्ती

सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली महिला कनक दुर्गा अपने रिश्तेदारों के गुस्से का शिकार हो गई है। मंदिर में प्रवेश के बाद सोमवार को जब कनक दुर्गा अपने घर वापस लौटी तो उसके इस कदम से नाराज रिश्तेदारों ने उस पर हमला कर दिया। उन्हें मल्लपुरम जिले के पेरिन्थालमन्ना में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले कनक दुर्गा के पति ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। परिवार ने कनकदुर्गा को अपनाने से भी इंकार कर दिया था। बता दें कि पेशे से सरकारी कर्मचारी कनकदुर्गा दो जनवरी को अविवाहित मने जाने वाले भगवान अयप्पा के पेशे से लेक्चरर बिंदु के साथ प्रवेश किया था। मंदिर ने प्रवेश करने के बाद से ही दोनों को धमकियां मिल रही थीं। प्रदेशभर में हिंसा का दौर भी शुरू हो गया था।
ये भी पढ़े :-जन्मदिन के मौके पर मायावती ने भाजपा, कांग्रेस पर कसा तंज़ 
बता दें कि पिछले साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने 10 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की पाबंदी हटा दी थी। हालांकि, भगवान अयप्पा स्वामी के भक्तों के विरोध के कारण एक भी महिला मंदिर में प्रवेश नहीं कर पायी थी।
ये भी पढ़े :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा को दिया ये तोहफा 
दोनों महिलाएं 24 दिसंबर को भी सबरीमला गई थीं। मगर चेन्नई के एक संगठन ने 11 महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया गया था और अयप्पा मंत्रोच्चारण कर रहे श्रद्धालुओं ने उन्हें वहां से लौटा दिया था। जिसके बाद दो जनवरी को दोनों महिलाएं एम्बुलेंस में मंदिर तक पहुंची। दोनों महिलाओं के दर्शन के लिए पुलिस ने पहले से इंतजाम किये हुए थे। पुलिस ने दोनों के दर्शन का वीडियो भी जारी किया था। बिंदु ने कहा कि मैंने हमेशा से कहा है कि मुझे पुलिस प्रशासन, सरकार और लोकतांत्रिक समाज में विशवास है।

Back to top button