इस मौसम में दाल से बनी ये चटपटी पौष्टिक रेसिपी झटपट करे तैयार…

बारिश के मौसम में कुछ भी चटपटा खाने इच्छा रहती है और समय ज्यादातर लोग पकोड़े खाना पसंद करते है।
लेकिन हम आपको पकोड़ो से भी टेस्टी और पौष्टिक चीज के बारे में बताते है जो चटपटी होने के साथ न्यट्रीशियन से भरपूर है ये चना दाल टिक्की जो आपको टेस्ट के साथ पौष्टिक चीजे भी देगी।
जैसे की इसमें फाइबर, फोलेट कैल्शियम और ज़िंक का भी बढ़िया स्रोत इसलिए आज ही बनाके अपने परिवार को खिलाये ये कुरकुरी दाल टिक्की।
दाल टिक्की बनाने का सामान :चना दाल भिगोई हुयी 1 कप ,हल्दी आधा चम्मच ,लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच ,हरी मिर्च 2 ,लहसून,तेल और नमक स्वादानुसार।
बनाने की विधि :मिक्सी में दाल और सारे मसाले एक साथ मिक्स कर ले और सबको साथ मिलके पीस ले
अब एक कड़ाई ले उसमे तेल डाले और जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो उसमे दाल से बनाये कटलेट्स को अच्छी तरह से तल ले
और गरमा गर्म हरी चटनी के साथ सर्व करे खाके आप पकोड़ो का स्वाद भी भूल जायेंगे





