वनप्लस ने उड़ाई एप्पल-सैमसंग की नींद, जानिए कैसे किया बुरा हाल

न केवल भारत में बल्कि देश के अलावा विश्व के बाजारों में भी स्मार्टफोन की रेंज में Apple और Samsung लंबे समय से सबसे ऊँचे स्थान पर बरकरार है. लेकिन बाजार में OnePlus के प्रवेश करने के बाद से ही दोनों ही कंपनियों की टेंशन कई हद तक बढ़ गई है. क्योंकि आपको इस बात से अवगत करा दें कि OnePlus इन्हें कड़ी टक्कर दे रहा है. दोनों कंपनियों को फिलहाल चीन की इस शानदार कंपनी से कड़ी टक्कर मिल रही है.
बताया जा रहा है कि रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 2018 वर्ष में 150 करोड़ रुपए हो गया है. जो की काफी अधिक बताया जा रहा है. आपको बता दें कि जो रेवेन्यू 2018 में 150 करोड़ रुपए था, वह इससे पहले यानी कि साल 2017 में यानी कि पिछले वित्त वर्ष में महज 37.9 करोड़ रुपए था.
OnePlus स्मार्टफोन, यूजर्स में वफादारी ब्रांड के मामले में दूसरी रैंक पर पहुंच गया है. कंपनी के लिए 31% कस्टमर्स लगातार बने हुए हैं. प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, Apple इस मामले में नंबर एक रैंक पर है और Samsung इसमें तीसरी रैंक पर काबिज है. इतना यही नहीं वैल्यू-फॉर-मनी के हिसाब से वनप्लस अपने दोनों प्रतिद्वंदियों लगभग इस वर्ष पीछे छोड़ सकता है.

Back to top button