लखनऊ में गुलाम नबी आजाद ने किया चौकाने वाला खुलासा, सभी हैरान

लखनऊ/ नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के बाद सभी राजनीति पार्टियों ने अपनी-अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।
अब सभी राजनीति पार्टी की नज़रे 2019 के लोकसभा चुनाव पर टिकी है इसी परंपरा के अंतर्गत आज रविवार को लखनऊ के काँग्रेस मुख्यालय में प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समेत प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने बैठक की।
बैठक के दौरान गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी शक्ति से अपनी विचारधारा का पालन करते हुए यह चुनाव लोकसभा लड़ेंगे और भारतीय जनता पार्टी को पराजित करेंगे। हम उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हमारी तैयारी पूरी है। नतीजे चौंकाने वाले होंगे।

GN Azad: We will fight on all 80 seats of Uttar Pradesh in upcoming Lok Sabha elections. We are fully prepared. And just like Congress emerged no. 1 party in Uttar Pradesh in 2009 Lok Sabha elections, we’ll fight on our own & win twice those no. of seats in upcoming elections pic.twitter.com/v8MkY6EPMK
— ANI UP (@ANINewsUP) January 13, 2019

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि संसद की लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। हम उन दलों का समर्थन जरूर लेंगे जो हमारी मदद करेंगे। इस लड़ाई में हम उन तमाम दलों का सम्मान करते हैं जो इस लड़ाई में आगे बढ़ेंगे। बीजेपी और कांग्रेस के बीच सिद्धांतों की लड़ाई है।
यह कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है यह भारत को एक रखने की लड़ाई है। देश मजबूत तब होगा जब सरकार पर सभी समुदाय, सभी वर्गों का विश्वास और भरोसा हो। पार्टी वह होती है जो अपनी पार्टी का नुकसान झेल ले, लेकिन राष्ट्र का नुकसान ना झेले।
ये भी पढ़ें:- SP-BSP Alliance : सीएम योगी ने कुंभ मेला गोलमेज में बुआ-बबुआ पर चुटकी ली
गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस के इतिहास को बताते हुए कहा कि लोगों ने कुर्बानियां देकर भारत को स्वतंत्र कराया है। आजादी के बाद पहली कांग्रेस सरकार ने सबसे पहला काम सैकड़ों टुकड़ों में बंटे देश को इकट्ठा करके भारत बनाने का किया। पंडित नेहरू की सरकार ने संविधान बनाया और सभी धर्मों को बराबर अधिकार दिए।
उन्होंने कहा कि हमने आजादी से पहले भी किसानों, दलितों, गरीबों, महिलाओं के लिए काम किया और आजादी के बाद भी हमने उन्हें बुनियादी सुविधाओं के साथ सामाजिक अधिकार दिया।
भाजपा पर किसानों का उत्थान न करने का आरोप लगाते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने जो वादे किए थे, वह हमने पूरे किए। कर्नाटक, पंजाब, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ किया।
जानकारी के अनुसार काँग्रेस को कोई आपति नहीं है अगर कोई अन्य दल आकार उनसे गठबंधन करे। इस बार काँग्रेस को पक्का विश्वास है की वो लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Back to top button