चीन में हुआ भीषण खदान हादसा, छत ढहने से 21 खनिकों की हुई मौत

उत्तरपश्चिम चीन में कोयले की एक खदान की छत गिरने से 21 खनिकों की मौत हो गई । सरकारी समाचार समिति ‘शिन्हुआ’ की एक खबर के अनुसार दुर्घटना शनिवार दोपहर शान्शी प्रांत स्थित लिजियागौ कोयला खदान में हुई। दुर्घटना के वक्त कुल 87 लोग खदान में काम कर रहे थे।चीन में हुआ भीषण खदान हादसा, छत ढहने से 21 खनिकों की हुई मौत

कोयला खदान में होने वाले हादसों में मृतकों की संख्या में हालांकि कमी आई है लेकिन चीन में खदान हादसे आम हैं। चीन विश्व का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश है।

Back to top button