राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बताया, गठबंधन पर बबुआ का मेल

नई दिल्ली। शनिवार को हुए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन पर राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह केवल बुआ और बबुआ का मेल है। कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक हमेशा से मुलायम सिंह रहे हैं और आगे भी वही रहेंगे।
ये भी पढ़े :-महिला ने डायल 100 पर तैनात एचसीपी पर लगाए ये गंभीर आरोप
मालूम हो कि बीते साल अगस्त में अमर सिंह ने उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के संभावित गठजोड़ से असहमति जताते हुए पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पक्ष में प्रचार करने की मंशा जताई थी।
ये भी पढ़े :-नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, चार लोगों के खिलाफ केस हुआ दर्ज
उन्होंने आगे यह भी कहा कि मुलायम सिंह इस गठबंधन से बिल्कुल कटे हुए हैं। उनके बैनर में भी मायवती, अखिलेश के साथ मुलायम सिंह नहीं होंगे। वहां केवल बुआ मायावती और बबुआ अखिलेश ही होंगे।
The post राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बताया, गठबंधन पर बबुआ का मेल appeared first on 24 Ghante Online | 24 घंटे ऑनलाइन समाचार.





