अध्यापक के निधन पर अन्य शिक्षकों ने बढ़ाये हाथ

बल्दीराय/सुलतानपुर, 12 जनवरी (UjjawalPrabhat.Com)। उच्च प्राथमिक विद्यालय हैधनाखुर्द में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत अनूप सिंह का गंभीर बीमारी के चलते पूर्व में 30 दिसम्बर को निधन हो गया था। स्व. अनूप सिंह बीटीसी 2004 बैच के थे जिनकी नियुक्ति 2005 में हुयी थी। अध्यापक परिवार पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभार्थी नहीं है। जिससे शिक्षक के आकस्मिक निधन पर परिवार पर आर्थिक संकट आ पड़ा। परिवार के तात्कालिक मदद हेतु बल्दीराय के पूर्व सह समन्वयक जितेंद्र बहादुर सिंह ने अपने साथियों संग आगे आकर शिक्षकों को इस घटना से अवगत कराया और मदद करने की अपील की। ऐसी स्थिति में सम्बंधित शिक्षको ने पीड़ित शिक्षक परिवार का आर्थिक मदद करने की बात कही। इस मौके पर निर्भय सिंह, अमान उल्ला खाँ, जगन्नाथ पांडेय, रामधर यादव, दूधनाथ यादव, शमीम खान, आदित्य शुक्ल, अजय मिश्र, सुरेश सिंह, विवेकानंद ओझा, चित्रसेन राय समेत आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- रंजीत सिंह





