केक काटकर मनाया गया प्रियंका गांधी का जन्मोत्सव

सुलतानपुर, 12 जनवरी (UjjawalPrabhat.Com)। शहर के पयागीपुर चौराहे पर आरएस शापिंग माल पर प्रियंका गांधी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख पं. रामशब्द मिश्र की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 51 जरूरतमदों को कम्बल वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. विष्णु प्रकाश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान अतिथि के रूप में अधिवक्ता प्रेमशंकर शुक्ल मौजूद रहे। कार्यक्रम का सम्बोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि समाज को सम्पन्न व समृद्ध बनाना हम सब की जिम्मेदारी है। इसी क्रम में युवा पत्रकार रोहित दूबे का सम्मान किया गया। इस मौके पर पं. दिलीप मिश्रा, ग्राम प्रधान अजीजुर्रहमान, विष्णुप्रकाश तिवारी, प्रेमशंकर शुक्ल, रमेशदत्त, अशोक उपाध्याय, महन्थ तिवारी, हरीराम तिवारी, जितेन्द्र उपाध्याय, दयाशंकर तिवारी, सत्येन्द्र शुक्ला, अमन शर्मा समेत आदि मौजूद रहे। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रियंका गांधी के जन्मदिन अवसर पर शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की तरफ से कार्यक्रम ग्राम अफलेपुर ब्लाक दूबेपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुरूआत में बुजुर्ग द्वारा केक काटकर प्रारम्भ किया गया। इस दौरान गांव की ज्यादातर महिलाएं व बच्चे मौजूद रहें। इस मौके पर रणजीत सिंह सलूजा, मोहसिन सलीम, जाकिर हसन, मोहम्मद एकराम खान, रवि कौसल, शुभम सिंह, रमहम अली, वसीम बेग, मोहम्मद बेलाल, बब्लू, अजीजुल, गुलशन, ननकऊ, इमरान, गुफरान, फुरकान, मरोज, जलील समेत आदि मौजूद रहे।
नीरज तिवारी

Back to top button