पुण्यतिथि पर याद किये गए शास्त्री जी

सुलतानपुर, 11 जनवरी (UjjawalPrabhat.Com)। जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर हौसिला प्रसाद भीम, सैनिक प्रकोष्ठ रेवती रमण तिवारी, अशोक मिश्र, जिला सचिव पवन मिश्र, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश शर्मा, जयदीप तिवारी, बलराम तिवारी, जय प्रकाश सिंह, उमा कान्त वर्मा, विनय तिवारी समेत आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- आफताब आलम 

Back to top button