आदेश पर आवारा पशुओं की धरपकड़ शुरू

इसौली/सुलतानपुर, 11 जनवरी (UjjawalPrabhat.Com)। आवांरा पशुओं से फसलों के नुकसान को देखतें हुए योगी सरकार नें आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए तहसील स्तरीय अधिकारियों को कड़ा दिशा-निर्देश दिया है।
बल्दीराय ब्लाक में एसडीएम प्रतिपाल सिंह ने अपने मातहतो के साथ दर्जनों आवारा पशुओं की धरपकड़ कर जिला मुख्यालय अमहट गोशाला में भेज दिया। एसडीएम के साथ नायब तहसीलदार आरएन पाल, कानूनगो देवीदीन, लेखपाल त्रिलोकी नाथ मिश्र सहित कर्मचारी मौजूद रहें। बताते चलें कि बल्दीराय तहसील के किसान लगातार आवारा पशुओं से परेशान हो रहे हैं। किसानों की मेहनत से तैयार की गई फसल को चौपट कर रहे हैं आवारा घूमने वाले जानवर इस समय मटर और गेंहू आलू की तैयार हो रही फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैै। शासन स्तर पर इस संबंध में कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। घुमंतू पशु तैयार हो रही मटर की फसलों को पूरी तरह से बर्बाद कर रहे हैं। जिसके चलते बल्दीराय ब्लॉक के किसानों कहना है कि आवारा पशु उनकी आलू और मटर की फसल का काफी नुक़सान कर चुके हैं। 10-15 जानवरों की झुंड में घूम रहे हैं। वो रोज काफी मात्रा में फसल चर जाते हैं। गेहूँ, सब्जी की फसल को भी आवारा पशुओं ने बर्बाद कर दिया है सभी किसानों की सरकार से यही अपील है कि शासन इन आवारा पशुओं के लिए कुछ उचित रास्ता निकाले। हालांकि आवारा पशु सरकार के जी का जंजाल बन चुके है।
रिपोर्ट- विकास आनन्द





