नर्सिंगहोम संचालक के खिलाफ एसपी को शिकायती पत्र

सुलतानपुर, 11 जनवरी (UjjawalPrabhat.Com)। इलाज के नाम पर जिस प्रकार प्राईवेट नर्सिंगहोम लूटपाट को अंजाम देने का काम कर रहे है उससे आमजन को जान गवाने का खतरा बढ़ गया है। बीते दिनों मोईन खान नाम के व्यक्ति ने गभड़िया स्थित शिफा नर्सिंग होम में अपनी पत्नी को नार्मल डिलेवरी के लिए भर्ती कराया था। नर्सिंग होम संचालक (पति-पत्नी) उक्त मरीज को मरीज न समझ मुर्गा समझते हुए हलाल करने की नीयत से साधारण प्रसव को गम्भीर बताते हुए आपरेशन कर दिया। आपरेशन होते ही मरीज की तबियत बिगड़ गयी। आनन-फानन में मरीज के परिजन मौत और जिंदगी के बीच से झूलते हुए मरीज को लेकर लखनऊ रवाना हुए। हफ्तो बीतने के बाद भी अभी मरीज का इलाज जारी है। पीड़िता के पति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगायी है। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने शिफा नर्सिंग होम की कमेटी बनाकर जांच शुरू करवा दी है। देखना होगा कि जिले में इस तरीके के निजी नर्सिंग होम पर विभाग कब तक अंकुश लगाएगा।
रिपोर्ट- रोहित दूबे

Back to top button