INDvAUS: ऑस्ट्रेलिया का स्टार ऑलराउंडर हॉस्पिटल में भर्ती, टर्नर को किया शामिल

ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंडर मिचेल मार्श के विकल्प के रूप में एश्टन टर्नर को अपनी टीम में शामिल किया है। स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श गैस की समस्या के कारण पिछले दो दिन से हॉस्पिटल में हैं और इसी वजह से वह पहले वन-डे से बाहर हो गए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वन-डे 12 जनवरी यानी शनिवार को सिडनी में खेला जाएगा।INDvAUS: ऑस्ट्रेलिया का स्टार ऑलराउंडर हॉस्पिटल में भर्ती, टर्नर को किया शामिलटर्नर मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। उन्हें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव हासिल है। टर्नर ने तीनों टी20 मैच श्रीलंका के खिलाफ फरवरी 2017 में खेले थे। उस समय ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख खिलाड़ी भारत दौरे पर पहला टेस्ट खेलने की तैयारी कर रहे थे। कंगारू टीम को श्रीलंका के हाथों 2-1 की शिकस्त झेलनी पड़ी, जिसके बाद टर्नर का चयन नहीं हो सका।

बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स का नेतृत्व करने वाले टर्नर ने इस सीजन में काफी रन बनाए हैं। उन्होंने बीबीएल की अपनी पिछली तीन पारियों में क्रमश: 60*, 47 और 43* रन की पारी खेली।

बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने मार्श की समस्या और टर्नर के टीम में शामिल होने पर कहा, हम देखेंगे कि वह कैसे जल्दी ठीक हो सकते हैं। यह तय है कि वह पहला मैच नहीं खेल रहे हैं। हम इंतजार करेंगे कि वह कैसे और कितनी जल्दी ठीक हो सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया की नई टीम इस प्रकार है:

आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकोंब, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन टर्नर, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, झाए रिचर्डसन, बिली स्टानलेक, जेसन बेहरनडोर्फ, पीटर सिडल, नाथन लियोन और एडम जंपा।

Back to top button