सूखे फूलों को नहीं रखना चाहिए घर में, होती हैं ये परेशानियां

फूल हर किसी को पसंद होते हैं जहां ताजा फूलों से घर में सकारात्मकता आती है वहीं सूखे हुए फूलों से घर का वातावरण नकारात्मक हो जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार जिस घर में सूखे हुए फूलों को रखा जाता है उस घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है जो अनेक प्रकार की परेशानियों का कारण बनता है। आइए जानते हैं क्यों नहीं रखना चाहिए सूखे फूलों को घर में और इनसे क्या – क्या परेशानियां होती हैं..सूखे फूलों को नहीं रखना चाहिए घर में, होती हैं ये परेशानियां

वास्तु के अनुसार घर में हमेशा ताजा फूलों को ही रखना चाहिए, जहां ताजा फूलों से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है वहीं सूखे फूलों को घर में रखने से वास्तुदोष उत्पन्न होता है। इसी कारण जब फूल सूख जाएं तो इन्हें तुरंत घर से बाहर रख देना चाहिए।

अगर सूखे हुए फूलों को घर में रखा जाए तो इससे घर में नकारात्मक शक्तियां अपना घर बना लेती हैं, जिसके कारण घर के सदस्यों की शांति भंग हो जाती है और आपस में कलह होने लगती है।

जिस घर में सूखे हुए फूल रखे जाते हैं ऐसे घर में माता लक्ष्मी भी प्रवेश नहीं करती हैं, जिसके कारण घर की बरकत रूक जाती है और व्यक्ति को धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Back to top button