संसद के बजट सत्र का एलान, अंतरिम बजट 1 फरवरी को होगा पेश

संसद में पेश होने वाले बजट सत्र की तारीख तय हो गई है। संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीपीए) की बैठक में निर्णय लिया गया है कि अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। 
ये सरकार का आखिरी बजट होगा क्योंकि इस बजट के बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली देशवासियों को कई सौगातों की घोषणा कर सकते हैं। बता दें कि 2018 का बजट सत्र 29 जनवरी से 6 अप्रेल तक चला था।
2018 के बजट सत्र को दो चरणों में पेश किया गया था। पहला चरण 29 जनवरी से 9 फरवरी और दूसरा चरण 5 मार्च से 6 अप्रैल तक चला था। वित्त मंत्री अरुण जेटली छठी बार संसद में बजट पेश करेंगे।





