जम्मू: 11 जनवरी को संभाग के निर्वाचित सरपंचों को दिलाई जाएगी शपथ

जम्मू संभाग के निर्वाचित सरपंचों को 11 जनवरी को शपथ दिलाई जाएगी। गुलशन ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल सत्यपाल मलिक करेंगे। ज्ञात हो कि दिसंबर महीने में पंचायत चुनाव संपन्न हुए हैं। इस चुनाव का नेकां और पीडीपी ने बहिष्कार किया था। जम्मू: 11 जनवरी को संभाग के निर्वाचित सरपंचों को दिलाई जाएगी शपथ

सूत्रों का कहना है कि गुलशन ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह से पंचायतों की मजबूती तथा उन्हें सौंपे गए अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि अंतिम पायदान तक विकास को पहुंचाने की कोशिश की गई है। पंचायतों को भी वित्तीय तथा प्रशासनिक अधिकार दिए गए हैं ताकि वे अपने क्षेत्र में विकास कार्य करा सकें। 

Back to top button