अगर आप हैं शॉपिंग के शौकीन तो जानिए, किस दिन क्या खरीदना होगा आपके लिए शुभ और क्या अशुभ

ज्योतिष के अनुसार जीवन में शुभता और अशुभता तमाम चीजें जुड़ी हुई हैं। फिर चाहे दिन हो या रंग या फिर दिशा। खरीददारी से भी शुभता और अशुभता का वास्ता होता है। यही कारण है कि कई बार आप बड़े शौक से चीजें खरीदकर लाते हैं लेकिन या तो वह चोरी हो जाता है या फिर टूट-फूट जाता है, जबकि कुछ चीजें आपके साथ सालों-साल चलती रहती हैं। जिसे आप अपने लिए लकी मानने लगते हैं। यदि आपके सामने भी हमेशा यही संकट बरकरार रहता है कि आखिर किस दिन कौन सा सामान खरीदें जो शुभ साबित हो तो जानने के लिए आगे पढ़े अगर आप हैं शॉपिंग के शौकीन तो जानिए

रविवार :
रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है, इसलिए इस दिन लाल वस्तुएं, गेहूं, पर्स, दवाइयां, कैंची, आंखों से संबंधित सामान खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन लोहा और लोहे से बने सामान खरीदने से बचना चाहिए। साथ ही फर्नीचर, हार्डवेयर का सामान, वाहन के कलपुर्जे आदि नहीं खरीदना चाहिए।

सोमवार :
भगवान शिव का यह दिन आपके लिए शुभ साबित हो इसके लिए आप सोमवार को चावल, बर्तन, दवाएं, दूध से बनी मिठाइयां और डेरी उत्पाद खरीदें। वहीं इस दिन स्टेशनरी, कला संबंधी चीजें, म्युजिक से जुड़ी चीजें, खेल का सामान, कंप्यूटर, मोबाइल आदि नहीं खरीदना चाहिए।

Back to top button