सावधान: ये 6 ऐप चुपके से पढ़ रहे हैं आपका WhatsApp मैसेज, FlashLight भी शामिल

आप में से अधिकतर लोग सोशल मैसेज ऐप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे होंगे। इनमें से कई लोग एंड्रॉयड वाले होंगे और कई लोग आईफोन वाले होंगे। यदि आप एंड्रॉयड वाले हैं तो आपको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि 6 ऐसे ऐप्स की पहचान हुई है जो आपके सारे व्हाट्सऐप मैसेज को चुपके से पढ़ रहे हैं। यह प्ले-स्टोर से ही लोगों के फोन में पहुंचा है। आइए जानते हैं इस ऐप और इससे बचाव के बारे में।
गूगल प्ले-स्टोर पर जासूसी करने वाले ऐसे 6 ऐप की पहचान की गई है जिन्हें 1,00,000 से भी अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। इन ऐप्स के नाम Flappy Birr Dog’,’FlashLight, HZPermis Pro Arabe, Win7imulator, Win7Launcher जैसे हैं।
इन ऐप्स से करीब 200 देशों के लोग प्रभावित हुए हैं और सिक्योरिटी एजेंसी को आशंका है कि इन ऐप के जरिए लोगों के निजी मैसेज पढ़े गए हैं। इन ऐप्स से प्रभावित लोगों की संख्या सबसे ज्यादा भारत में है। इसका खुलासा सिक्योरिटी रिसर्चर्स Trend Micro ने किया है। अगली स्लाइड में जानें ये ऐप कैसे चुराते हैं आपकी निजी जानकारी।
इस तरह के ऐप जैसे ही आपके फोन में इंस्टॉल होते हैं तो इनमें मौजूद MOBSTSPY सबसे पहले इंटरनेट कनेक्शन चेक करता है और हैकर्स के सर्वर से कनेक्ट करता है। इसके बाद हैकर्स के सर्वर तक यह ऐप आपके फोन में भाषा, देश, मोबाइल कंपनी का नाम जैसी जानकारियों को पहुंचाता है।
शोधकर्ताओं का दावा है कि इस तरह के ऐप आपके फोन में मौजूद किसी भी जानकारी को चुरा सकते हैं। ये कॉन्टेक्ट नंबर, मोबाइल नंबर, निजी मैसेज, वीडियो, फोटो, व्हाट्सऐप मैसेज आदि को आसानी से चुरा सकते हैं। तो यदि आपके फोन में इस तरह के ऐप हैं तो उन्हें फौरन डिलीट कर दें।





