अरविंद केजरीवाल की जनता से बड़ी अपील, इसलिए कांग्रेस को भूल से भी ना दें वोट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लोगों से कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील की. यह अपील ऐसे समय में की गई जब मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस संपर्क में हैं. ककरोला में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने लोगों से भाजपा को भी वोट नहीं देने की अपील की. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के विकास के लिए भाजपा के सभी सात सांसदों ने कुछ नहीं किया.

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के लिए बिल्कुल भी वोट नहीं करें क्योंकि अगर आप कांग्रेस को वोट करेंगे तो यह नरेंद्र मोदी को ही मजबूत करेगी. आप अपने वोट बंटने न दें. सभी सात सांसद ‘आप’ के ही चुनें.’

अधिकारियों को दिल्ली विधानसभा में दिए गए आश्वासनों को पूरा करने के निर्देश

इससे पहले दिल्ली के मुख्य सचिव विजय कुमार देव ने पिछले दिनों सभी विभाग प्रमुखों को सुनिश्चित करने को कहा कि विधानसभा में सरकार द्वारा दिए गए सभी आश्वासन निर्धारित समय में पूरा किए जाएं. दिल्ली सरकार में शीर्ष नौकरशाह देव ने प्रधान सचिवों और सचिवों को एक आधिकारिक परिपत्र में कहा है कि विभागों की ओर से कोताही बरते जाने पर उचित कदम उठाए जाएंगे.

आज महागठबंधन दलों के बीच होगी बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

देव के पूर्ववर्ती अंशु प्रकाश का विभिन्न मुद्दों पर आप सरकार से टकराव हुआ था. देव अरविंद केजरीवाल सरकार के साथ अब तक किसी तरह के टकराव से बचते रहे हैं. पिछले साल 21 दिसंबर को दिल्ली विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी कमेटी की पहली रिपोर्ट स्वीकार करने के बाद यह कदम उठाया गया है.

उन्होंने परिपत्र में कहा है कि यह संबंधित विभाग प्रमुखों की जिम्मेदारी है कि दिए गए आश्वासनों को पूरा करने के संबंध में तमाम जानकारी मुहैया कराएं. परिपत्र में मुख्य सचिव ने यह भी कहा है सभी संबंधित अधिकारियों को सलाह दी जाती है कि विधानसभा में दिए गए आश्वासनों की समीक्षा करें और सुनिश्चित करें कि निर्धारित अवधि में काम पूरे हों.

Back to top button