एप्पल को हुआ 5,25,800 करोड़ रुपये का नुकसान, टिम कुक के बयान ने दिया तहलका

अमेरिकी कंपनी ऐप्पल के शेयरों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है. जानकारी के मुताबिक, एक झटके में ही एक ही दिन के भीतर कंपनी को 75 अरब डॉलर यानी लगभग 5,25,800 करोड़ रुपये का भारी नुकसान झेलना पड़ा है. हाल ही में कंपनी ने कहा था कि उसकी कमाई 2018 की आख़िरी तिमाही में अनुमान से कम रहेगी. इसके बाद उसे नुकसान झेलना पड़ा है. एप्पल को हुआ 5,25,800 करोड़ रुपये का नुकसान, टिम कुक के बयान ने दिया तहलका

खास बात यह है कि पिछले 16 सालों में ऐसा पहले बार हुआ है, जब ऐप्पल ने अपने कमाई के अनुमानों में कटौती की है. इस चेतावनी के बाद कंपनी के शेयर 10% तक गिर गए है. वहीं अब इस पर ऐप्पल के सीईओ टिम कुक का बयां आया है और इसके लिए अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को जिम्मेदार मान रहे हैं. 
 
दूसरी ओर चीन की अर्थव्यवस्था में जिस तेजी से गिरावट आई है उसका अंदाजा न ही ऐप्पल लगा सकी है और न ही कोई और. बता दें कि टिम कुक ने कंपनी के शेयरधारकों से कहा था, ‘व्यापार युद्ध का असर अब दिखने लगा है और इससे ग्राहकों का भरोसा भी डगमगा रहा है. हालांकि एप्पल को इतना नुकसान होने के बाद भी कंपनी की तिजोरियां अभी भी भरी हुई हैं. 

Back to top button