मुखौटा कंपनियों के हांगकांग के बैंकों में जमा 41.87 करोड़ जब्त

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेएनपीटी-ओबीसी बैंक धोखाधड़ी मामले में मुखौटा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हांगकांग के बैंक खातों में जमा कराए गए 41.87 करोड़ रुपये जब्त कर लिये हैं। साथ ही ईडी ने आरोपी राजेश बंगवाला के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।मुखौटा कंपनियों के हांगकांग के बैंकों में जमा 41.87 करोड़ जब्त

आरोपियों ने हांगकांग से संचालित होने वाली कई मुखौटा कंपनियों के बैंक खातों में भी रकम जमा कराई थी। इसमें से नौ करोड़ रुपये की राशि बरामद की जा चुकी है। ईडी ने 2014 में इस मामले में हवाला कानून के प्रावधानों के तहत जांच शुरू की थी। एजेंसी ने आरोपियों की भारत में मौजूद 1.08 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को भी संलग्न किया है। जून, 2018 में विशेष जज पीएमएलए की मुंबई पीठ के समक्ष ईडी ने अभियुक्तों के खिलाफ अभियोजन शिकायत भी दायर की थी। 

Back to top button