दुबई में भूल कर भी न करें ये 5 काम, वरना हो सकती है जेल

दुबई का नाम दुनिया के खूबसूरत देशों में शुमार है। घूमने के लिहाज से यह बेहद ही खूबसूरत देश है। दुबई के बुर्ज खलीफा, डेजर्ट सफारी, सोने का बाजार, धाओ क्रूज, मिरेकल गार्डन, डांसिंग फाउंटेन शो और न जाने कितनी ऐसी जगहें है जो अपनी खूबसूरती से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। यहां घूमने के लिए जितनी खूबसूरत जगह हैं, उससे कहीं ज्यादा यहां नियमों का पालन करना पड़ता है। अगर आप यहां के नियमों का पालन सही से नहीं करेंगे तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

दुबई में कुछ नियम बनाए गए हैं, जो किसी और देश के लिए आम बात होगी, लेकिन यहां पर बनाए गए नियमों का पालन नहीं करने पर आपको जेल की सजा भी हो सकती है।
यहां पर आप किसी सड़क पर या पार्क में डांस नहीं कर सकते। अगर आपको डांस करने का मन है तो आप किसी नाइट क्लब जा सकते हैं।
यहां गाली देना या फिर किसी को इशारे से समझाना बिल्कुल मना है। इसलिए आपको अगर गुस्सा आ रहा है तो कंट्रोल करके रखें। अगर आप कपल हैं या फिर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हैं तो आपको सर्वजनिक जगह पर किस करना या फिर हग करने पर आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है। पब्लिक प्लेस पर ड्रिंक करना मना होता है और ड्रिंक करके जाना भी मना होता है।
ड्रग्स का इस्तेमाल और उसे बेचना वहां सख्त मना होता है। अगर कोई ड्रग्स के साथ पकड़ा गया तो फिर उसे बचाना बहुत मुश्किल हो जाता है, वहां की प्रशासन फांसी की सजा देती है।





