हाथ मे लाल धागा बांधना वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इस तरह से होता है फायदेमंद, होते हैं ये लाभ

दोस्तों यह बात तो आप सभी लोगों को पहले से ही मालूम होगी कि किसी भी तरह के धार्मिक अनुष्ठान के बाद लोगों के हाथ में मौली धागा बांधी जाती है। इस धागे को कुछ लोग कलावा के नाम से भी जानते हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक इस धागे को बांधने के पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व दोनों ही होता है। ऐसा कहा जाता है कि मंत्रों द्वारा अभिमंत्रित करके कलावे को अपने हाथ पर धारण करने से व्यक्ति अपने जीवन में तरह तरह की परेशानियों से बचा रहता है।हाथ मे लाल धागा बांधना वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इस तरह से होता है फायदेमंद, होते हैं ये लाभ

अगर बात मौली शब्द के मतलब की करे दो मौली शब्द का मतलब यह है कि सबसे ऊपर शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि मौली धागा बांधने से ब्रह्मा विष्णु और महेश के साथ साथ माता पार्वती लक्ष्मी और सरस्वती का आशीर्वाद एक साथ व्यक्ति को मिलता है। इसके साथ ही साथ इस धागे को बांधने का वैज्ञानिक महत्व होता है। शरीर विज्ञान के जानकारों के मुताबिक मौली धागा को हाथों में बांधने से पित्त और कफ का संतुलन मनुष्य के शरीर में हमेशा बना रहता है। इसके साथ ही साथ इस धागे को बांधने से ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक डायबिटीज और लकवा जैसी समस्याएं मनुष्य को नहीं होती।

आपको यह बात मालूम होगी कि मौली धागा को पुरुषों और अविवाहित स्त्रियों के दाएं हाथ और विवाहित महिलाओं के बाएं हाथ में बांधा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस वक्त हाथ में मौली धागा बांधा जा रहा हो उस दौरान व्यक्ति को अपनी मुट्ठी को बंद रखनी चाहिए। इसके साथ ही साथ उसे अपने सिर को भी ढक कर रखना चाहिए। मौली धागा बाँधते वक्त इस बात का भी ध्यान जरूर रखना चाहिए कि उस धागे को केवल 3 बार ही लपेटा जाए। पौराणिक कथाओं में इस बात का वर्णन हमें देखने को मिलता है कि भगवान विष्णु ने वामन अवतार धारण कर राजा बलि को रक्षा सूत्र बांधा था और इसके बाद ही राजा बलि को पाताल लोक में जाने की इजाजत दी गई थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मौली धागा को बांटते वक्त जो मंत्र बोला जाता है वह मंत्र इस प्रकार है 

येन बद्धो बलीराजा दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे माचल माचल।।

अर्थात जिस रक्षा सूत्र से राजा बली धर्म के बंधन में बंधे थे उसी रक्षा सूत्र से मैं तुम्हें बांधता हूं यानी कि मैं धर्म के लिए तुम्हें प्रतिबंध करता हूं।

Back to top button