योगदान देकर देश की सेवा करें- डा. एके सिंह

सुलतानपुर, 28 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। माँ उर्मिला सेवा संस्थान के संयोजन में सुपर मार्केट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में छोटे बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किया गया। समारोह की शुरूआत माँ सरस्वती की वन्दना से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्जन डॉ. एके सिंह ने कहा कि जिस तरह से समाज में कार्य चल रहा है उसमें तेजी लाने की जरूरत है। हमें सभी का योगदान लेकर भारत देश की सेवा करनी चाहिए। सरकार अकेले सब कुछ नहीं कर सकती इसमें हमें भी सहयोग करना पड़ेगा। इस दौरान बच्चों को ऊनी कपड़े वितरण किये गये। संस्था की सचिव नारायण ने कहा कि संस्था पिछले तीन-चार वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब बच्चों, बुजुर्गों की सेवा लगातार करती चली आ रही है और इसी प्रकार से आगे भी करती रहेगी। आम जनता एवं चिकित्सकों के सहयोग से हम संस्था का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ. जेपी सिंह, डॉ. सिद्धार्थ शरन, हेमन्त यादव, अनिल द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, अध्यक्षा उमा राय, रजनीश कुमार, रवींद्र यादव, शेषमणि वर्मा, दिनेश वर्मा, मुकेश गौड़ समेत आदि मौजूद रहें।
नीरज तिवारी





