अमेरिका: नार्थ कैरोलिना के चिड़ियाघर में शेर ने महिलाकर्मी पर किया हमला, जानिए फिर क्या हुआ

अमेरिका के नार्थ कैरोलिना राज्य के चिड़ियाघर में एक शेर अचानक अपने बाड़े से बाहर निकल आया। बाहर निकलते ही उसने चिडि़याघर की 22 वर्षीय महिला कर्मी को मार डाला। महिला का शव निकालने के लिए चिडि़याघर के कर्मचारियों को उस शेर को भी मारना पड़ा।अमेरिका: नार्थ कैरोलिना के चिड़ियाघर में शेर ने महिलाकर्मी पर किया हमला, जानिए फिर क्या हुआ

यह घटना उस वक्त हुई जब संरक्षण केंद्र के कर्मी वहां की नियमित सफाई में जुटे थे। शेर किस तरह अपने बाड़े से निकला, इसका पता अभी नहीं चल सका है। फिलहाल इस चिडि़याघर को अगली सूचना तक के लिए बंद कर दिया गया है। काउंटी (जिला) शेरिफ कार्यालय ने पीड़िता की पहचान इंडियाना राज्य की एलेंक्जेंडरा ब्लैक के रूप में की है। इंडियाना स्टेट यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ब्लैक बर्लिगटन स्थित संरक्षण केंद्र में करीब दो हफ्ते से इंटर्नशिप कर रही थी।

केंद्र के प्रबंधक निदेशक ने उसकी मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा,’उसे जानवरों से बेहद लगाव था, इसलिए उसने यह काम चुना था। इससे पहले भी वह एक संरक्षण केंद्र में इंटर्न रही थी। वह अपनी जिंदगी इन जानवरों के पास ही बिताना चाहती थी।’ बता दें कि बर्लिगटन का वन्यजीव संरक्षण केंद्र 1999 में बना था। इसमें 20 अलग-अलग प्रजाति के 80 से अधिक जानवर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button