पूर्वोत्तर के लिए NDRF की दो नई बटालियन, असम-अरुणाचल में होगी तैनाती

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दो नए बटालियन असम और अरुणाचल प्रदेश में तैनात किए जाएंगे. इनमें करीब 2000 कर्मी होंगे. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि बटालियन का मुख्यालय अरुणाचल प्रदेश में हालोंगी और असम में सारंगी में बनाया जा रहा है.
उन्होंने कहा, ‘‘एनडीआरएफ की 12 वीं और प्रथम बटालियन के मुख्यालय की आधारशिला अरुणाचल प्रदेश के हालोंगी और गुवाहाटी के पास सारंगी में रखी गई. यह पूर्वोत्तर के लिए खुशी का मौका था.’’
अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पेमा खांडू और असम में राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को इसकी आधारशिला रखी. रिजिजू ने कहा, ‘‘गृह मंत्रालय के विशेष प्रयासों से ही यह संभव हो पाया.’’





